ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन और फैंटेसी से भरपूर नई फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ दस्तक देने जा रही है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित के हैरतअंगेज अंदाज और अभिनेता आशीष सिंह के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी फिल्म नाग रानी का त्याग के ट्रेलर में ऋचा दीक्षित का नाग रानी के किरदार वाला अवतार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनके एक्शन से लेकर भावुक दृश्यों तक, हर अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, आशीष सिंह ने अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान डाल दी है।

नाग रानी का त्याग’ की कहानी धार्मिक आस्था, नागलोक के रहस्य, भक्ति, त्याग, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का अनोखा मेल नजर आती है। ट्रेलर में नाग रानी के संघर्ष और अपने परिवार के लिए किए गए त्याग को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही कहानी में रहस्य और रोमांच का तड़का भी देखने को मिलता है।

ट्रेलर की शुरुआत से ही कहानी दर्शकों को बांधने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नागलोक से जुड़े रहस्य, पारिवारिक टकराव और किरदारों की भावनात्मक परिस्थितियां उत्सुकता बढ़ाती हैं। ऋचा दीक्षित के भावुक और दमदार दृश्यों के साथ आशीष सिंह का अभिनय ट्रेलर को और प्रभावी बनाता है। कुल मिलाकर, ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक ड्रामा, रहस्य और एक्शन का मिश्रण पेश करता है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से उम्मीद की जा रही है कि यह भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर सकती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार, को-प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, आशीष सिंह, विष्णु शंकर बेलू, त्रिपुरारी यादव, देवेंद्र पाठक, पारितोष कुमार, परी सिंघानिया, रितु पांडेय, रीमा सिंह, रानी शर्मा, संजीव मिश्रा, हीरालाल यादव, आशीष यादव, रजनीश सिंह, अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जायसवाल, जानवी सिंह हैं। इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा, डीओपी हरेश सावंत, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार दुर्गेश भट्ट, सिंगर सुगम सिंह, काजल राज, ज्योति शर्मा हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर शेरा, एडिटर गोविंद  दुबे हैं, ट्रेलर एडिटर गिरीश,पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा, डीआई इंद्रदेव यादव, वीएफएक्स मोहम्मद फरहान जादा, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस प्रा.लि. (विजय-दिनेश) ने दिया है। म्यूज़िक राईट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी सिनेमा में पौराणिक और भक्ति से जुड़ी कहानी फिल्म बनाने का उद्देश्य सभी वर्ग दर्शकों का भोजपुरी फिल्म से जोड़ना है। ‘नाग रानी का त्याग’ केवल एक पारंपरिक नाग-नागिन की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक, शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है। दर्शक इस फिल्म को जब पूरे परिवार के साथ देखेंगे तो वे सब नये मनोरंजन का सिनेमाई  आनंद ले सकेंगे।’

एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ में काम करना मेरे करियर के सबसे खास और चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है। नाग रानी का किरदार काफी भावुक और प्रभावशाली है, जिसके लिए मैंने काफी तैयारी किया था। इस फिल्म को दर्शक अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे।’

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ रिलीज